अरविंद केजरीवाल अपने साथी नेताओं को डराते और राजनीतिक रूप से भ्रमित रखते हैं: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने साथी नेताओं को डराते और राजनीतिक रूप से भ्रमित रखते हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना की जांच और संभावित गिरफ्तारी को लेकर भी यही भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी ने केजरीवाल की साजिश को उजागर कर दिया है।सचदेवा ने कहा, “दिल्ली के एसीएस परिवहन श्री प्रशांत गोयल द्वारा मुख्यमंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना को भेजे गए प्रशासनिक नोट जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि परिवहन विभाग में मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी तरह की कोई जांच नहीं चल रही है, ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे दावों को उजागर कर दिया है।” सचदेवा ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी तुच्छ राजनीति के लिए पहले खुद मुख्यमंत्री पद की गरिमा को धूमिल किया और अब आतिशी मार्लेना को विवादित मुद्दों में उलझा रहे हैं।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: