असम के सामाजिक तानेबाने की बुनियाद कमजोर: मुख्यमंत्री

गोलपाड़ा (असम) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि नागांव और धुबरी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि राज्य के सामाजिक तानेबाने की बुनियाद ‘बहुत कमजोर’ है। धुबरी सीट से कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन ने 10 लाख वोट के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है वहीं नागांव से पार्टी सांसद प्रद्युत बोरदोलोई 2 12 231 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘नागांव और धुबरी के खतरनाक चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि असम के सामाजिक तानेबाने की बुनियाद बहुत कमजोर है। रकीबुल हुसैन 10 लाख वोट से जीत गए। यह क्या बताता है यह हमारे समाज और राष्ट्रीय जीवन के सामने खतरे को दिखाता है।’’ उन्होंने दावा किया ‘‘आप सोचिए कि 10 लाख से ज्यादा वोट से जीत हुई और एक भी हिंदू ने वहां मतदान नहीं किया। हमारे सामाजिक तानेबाने के सामने कैसा खतरा है ’’ शर्मा ने यह भी कहा कि बोरदोलोई ने भी नागांव में मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने सभी हिंदू बहुल विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की। हुसैन ने निवर्तमान सांसद और एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल को 10 12 476 वोट के बड़े अंतर से हराया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जोरहट से कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद गौरव गोगोई की जीत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि ‘‘वह अपने हैं’’ और उनकी जीत में कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common2.00 delhi desh प्रियंका ने सपा नेतृत्व की सराहना कीनयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भीषण परिस्थितियों में सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। उत्तर प्रदेश में सपा ने लोकसभा की 37 सीट जीती हैं और कांग्रेस को छह सीट हासिल हुई हैं। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘‘अखिलेश यादव जी डिंपल यादव जी रामगोपाल यादव जी आप लोगों को और समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के नतीजों के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों व दमन के बावजूद वे एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे।’’ उन्होंने कहा ‘‘आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है।’ प्रियंका गांधी ने कहा ‘‘आप सभी को दिल से धन्यवाद। जय जनता। जय संविधान।’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: