आतिशी ने कालकाजी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। आतिशी ने एक्स पर लिखा, “आज अपने परिवार के साथ कालकाजी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कालकाजी के लोगों ने मुझे अपनी बेटी माना है। उनका प्यार और समर्थन ही मेरी असली ताकत है। लोगों के इस प्यार और मां कालका के आशीर्वाद से “आप” एक बार फिर कालकाजी जीतेगी।” आतिशी कालकाजी से मौजूदा विधायक हैं और एक बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 2020 में आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को 11,422 वोटों से हराया था। 2020 से वह कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 7वीं दिल्ली विधानसभा की निर्वाचित सदस्य हैं। 2025 में दिल्ली विधानसभा के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 5 फरवरी 2025 को होने हैं। परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।https://x.com/AtishiAAP/status/1877329027741909468/photo/1

%d bloggers like this: