आप की नैतिकता इतनी गिर गई है कि वह अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भगवान श्री राम का सहारा लेने लगी है : कांग्रेस

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के इस बयान पर कि वह उस कुर्सी पर नहीं बैठेंगी जिस पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बैठते थे और उनकी यह टिप्पणी कि “मेरे दिल में भी वही दर्द है जो भरत के दिल में था जब उनके बड़े भाई भगवान श्री राम 14 साल के वनवास पर चले गए थे और भरत जी को अयोध्या का शासन संभालना पड़ा था। जैसे भरत ने भगवान श्री राम की पादुकाएं रखकर 14 साल अयोध्या पर राज किया, वैसे ही मैं 4 महीने दिल्ली की सरकार चलाऊंगी”, दिल्ली कांग्रेस ने उनकी आलोचना की।एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आप की नैतिकता इतनी गिर गई है कि वह अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भगवान श्री राम का सहारा लेने लगी है। लेकिन दिल्ली की जनता इस नाटक को अच्छी तरह समझ रही है। जनता अब मूर्ख नहीं बनेगी बल्कि आपको सत्ता से बेदखल कर देगी। कांग्रेस ने आप की आलोचना करते हुए कहा कि “दिल्ली में आप सरकार की मुख्यमंत्री आतिशी जी ने किस आधार पर भगवान श्री राम और एक भ्रष्टाचार के आरोपी की तुलना की?: कांग्रेस ने कहा कि आतिशी को इस “महापाप” के लिए माफी मांगनी चाहिए।https://x.com/INCDelhi/status/1837889747752046973/photo/1

%d bloggers like this: