इंटरनेशनल लॉन टेनिस क्लब ऑफ इंडिया अपनी 75वीं वर्षगांठ मनाएगा

नयी दिल्ली, इंटरनेशनल लॉन टेनिस क्लब ऑफ इंडिया (आईएलटीसी) अपनी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 27 से 29 नवंबर तक दिल्ली जिमखाना क्लब में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टेनिस सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

भारत 1951 में ‘इंटरनेशनल लॉन टेनिस क्लब’ का सदस्य बना था और अब उसके 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वह इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

इंटरनेशनल लॉन टेनिस क्लब की स्थापना 1924 में ग्रेट ब्रिटेन में की गई थी। इसका उद्देश्य टेनिस के माध्यम से देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना था। अब 42 देश इससे जुड़े हैं और इसके लगभग 4 500 सदस्य हैं। नयी दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने वाले देशों में अर्जेंटीना बारबाडोस आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम नॉर्वे स्वीडन बेल्जियम स्लोवेनिया ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट में पूर्व खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इसमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल 29 नवंबर को खेले जाएंगे।

भारतीय टेनिस के दिग्गज और पूर्व डेविस कप खिलाड़ी रमेश कृष्णन इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common