भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण मामलों के कार्यालय (UNODA) के साथ साझेदारी में, 25-27 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी, पलासमुद्रम में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संकल्प 1540 और एशिया-प्रशांत देशों के लिए रणनीतिक व्यापार नियंत्रण पर अपनी तरह का पहला क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। क्षेत्र के 8 देशों, यानी बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, इराक, लाओ पीडीआर, मालदीव, श्रीलंका और थाईलैंड के 24 सरकारी विशेषज्ञ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
भारत के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, राष्ट्रीय रासायनिक हथियार सम्मेलन प्राधिकरण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विदेश व्यापार महानिदेशालय और विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग; और भारतीय उद्योग, यूएनएससी संकल्प 1540 और रणनीतिक व्यापार नियंत्रण के प्रासंगिक पहलुओं पर अपने कार्यान्वयन के अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे। यह प्रमुख कार्यक्रम अप्रसार पर भारत की मजबूत साख की पुष्टि और अंतर्राष्ट्रीय अप्रसार वास्तुकला में भारत के योगदान का और प्रदर्शन है। https://x.com/MEAIndia/status/1894307363706081675/photo/2