नयी दिल्ली, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव ने कहा है कि संगठन के सदस्य देशों के बीच वीजा सुविधा पर बहुपक्षीय समझौतों से देशों की पर्यटन क्षमता को पूरी तरह से विकसित करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को 51वें सप्रू हाउस व्याख्यान में येरमेकबायेव ने एससीओ ‘‘सहायता कोष’’ बनाने का भी सुझाव दिया जिससे आपातकालीन स्थितियों में समूह के सदस्य देशों और वार्ता साझेदारों को मानवीय सहायता प्रदान की जा सके।
उन्होंने ‘‘एससीओ और भारत : यूरेशिया में सहयोग के लिए क्षेत्रीय तालमेल को मजबूत करना’’ विषय पर व्याख्यान दिया। यह व्याख्यानमाला विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ‘थिंक टैंक’ ‘इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स’ द्वारा आयोजित की गई थी।
एससीओ एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में चीन के शंघाई में की गई थी और इसमें कजाकिस्तान चीन किर्गिज गणराज्य रूस ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
वर्तमान में इस प्रभावशाली समूह का हिस्सा बनने वाले अन्य सदस्य देशों में भारत पाकिस्तान ईरान और रूस शामिल हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common