कांग्रेस खोखले वादे करती, पर भाजपा अपने वादे को पूरा करती है: सैनी

चंढीगढ़  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह सत्ता में थी तो उसके नेता केवल नारे देते थे और खोखले वादे करते थे। उन्होंने कहा कि इसके उलट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने वादे पूरे करती है।  

अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के पक्ष में यमुनानगर के छछरौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा  ‘‘पिछले 10 वर्षों के दौरान हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा किए गए कार्यों ने देश और राज्य को आगे बढ़ाया है।’’   

सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जब वह सत्ता में थी  तो उसके नेता चुनावों से पहले जनता को बेवकूफ बनाने के लिए केवल नारे देते थे और खोखले वादे करते थे।   

सैनी ने कहा  ‘‘(भाजपा की) डबल इंजन सरकार जो वादा करती है  उसे पूरा करती है। हमने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं। हमने सड़क संपर्क में सुधार किया है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सही है  मंशा सही है और नेतृत्व भी सही है।              लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा  ‘‘ अगर आप ‘घमंडिया गठबंधन’ की ओर देखें तो उसकी न तो नीति सही है और न ही उसकी मंशा। आज तक किसी को नहीं पता है कि उसका नेतृत्व किस तरह का है।’’           

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। भाजपा को दोबारा चुनने की अपील करते हुए सैनी ने कहा  ‘‘वर्ष 2014 और 2019 में आप लोग भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता में लाए और अब हमारे पास मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत  एक सुरक्षित और मजबूत भारत है।’’    

उन्होंने कहा क प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें देश के सभी लोगों को योगदान देना होगा।         उन्होंने मतदाताओं से अंबाला सीट से भाजपा उम्मीदवार और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को विजयी बनाने की अपील की।           

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।     

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: