कांग्रेस में राष्ट्रपति बाइडन के पहले संबोधन में हैरिस और पेलोसी ने इतिहास रचा

वाशिंगटन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति जो बाइडन के कांग्रेस के पहले संयुक्त सत्र के दौरान मंच साझा कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान दो महिलाएं राष्ट्रपति के पीछे बैठीं।

हैरिस (56) अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली भारतीय मूल की अमेरिकी तथा पहली अश्वेत महिला भी हैं। वह बुधवार रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए गए राष्ट्रपति बाइडन के पहले भाषण के दौरान उनके दाहिने तरफ बैठी नजर आईं।

वहीं, 81 वर्षीय पेलोसी जो 2007 में, सदन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थी, वह राष्ट्रपति के बाएं तरफ बैठीं दिखी।

हैरिस से जब संबोधन के लिए राष्ट्रपति के पीछे दो महिलाओं के बैठने के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा यह “सामान्य” है।

वहीं, जब इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में पेलोसी का नजरिया जानना चाहा तो उन्होंने एमएसएनबीसी से कहा, “यह समय की बात है।”

पेलोसी ने अपने भाषण से कुछ वक्त पहले कहा, “यह काफी उत्साहित करने वाला है। और इतिहास रचना बहुत अच्छी बात है। यह समय की बात है।”

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: