गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर दीवार का हिस्सा गिरा: 1 की मौत और 4 घायल

पिंक लाइन पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक घटना में, अप प्लेटफॉर्म की ओर स्टेशन की दीवार का एक हिस्सा 8 फरवरी को सुबह 11:04 बजे सड़क पर गिर गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 4 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई।

निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। डीएमआरसी के दो अधिकारियों, एक प्रबंधक और सिविल विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता को जांच लंबित रहने तक तत्काल निलंबित कर दिया गया है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा कार्यकारी निदेशक\सिविल\ओएंडएम स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए साइट पर मौजूद हैं।

घायलों को नीचे बताए अनुसार अनुग्रह राशि दी जा रही है:

• मामूली चोट के लिए ₹ 1,00,000

• गंभीर चोट के लिए ₹ 5 लाख डीएमआरसी मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देगी।

%d bloggers like this: