ग्लासगो में 200 से अधिक देशों के अधिकारी समझौते तक पहुंचने की कोशिश में

ग्लासगो, ग्लासगो में 200 से अधिक देशों के अधिकारी संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में शुक्रवार की समय सीमा से पहले मुश्किल विषयों पर एक समझौते तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

लंबित मुद्दों में अंतरराष्ट्रीय कार्बन व्यापार भी शामिल है। 2015 में पेरिस जलवायु समझौता होने के बाद से वार्ताकारों के लिए यह विषय परेशानी का सबब बना हुआ है।

एक यूरोपीय वार्ताकार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम अब भी विकल्प के स्तर पर हैं। लेकिन यह आगे बढ़ रहा है। हमें और जोर लगाने की जरूरत है।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: