त्रिपुरा में जनगणना-2027 का दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा

अगरतला,  त्रिपुरा में जनगणना-2027 का दूसरा चरण अगले साल 25 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

           अधिकारी ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

           उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण का काम अगस्त में राज्यभर में सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। इस दौरान मकानों की स्थिति और परिवारों को उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित आंकड़े जुटाए गए थे।

           त्रिपुरा के जनगणना संचालन निदेशक रतन बिस्वास ने  पीटीआई-भाषा  से कहा    राज्य में जनगणना का दूसरा चरण 25 जनवरी से 28 फरवरी  2027 तक चलेगा। इससे पहले 10 जनवरी से 24 जनवरी तक लोगों को स्व-गणना का अवसर दिया जाएगा। 

           उन्होंने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण में नागरिकों की जनसांख्यिकीय  सामाजिक-आर्थिक  सांस्कृतिक  प्रवासन और प्रजनन संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी।

           बिस्वास ने कहा    इसके लिए 40 सवालों वाली एक प्रश्नावली होगी। बेघर आबादी को भी इस गणना प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। आजादी के बाद देश में यह आठवीं जनगणना होगी। 

           उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़े जुटाने और उनकी निगरानी के लिए मोबाइल ऐप्लिकेशन और वेब आधारित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common