दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री साहिब सिंह वर्मा ने सचिवालय में पीडब्ल्यूडी, जल, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कई विधानसभाओं की समस्याएं सुनीं।दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के विधायकों – सरदार तरविंदर सिंह मारवाह (जंगपुरा), सूर्य प्रकाश खत्री (तिमारपुर), राज कुमार भाटिया (आदर्श नगर), अशोक गोयल (मॉडल टाउन), डॉ. अनिल गोयल (कृष्णा नगर), संजय गोयल (शाहदरा), जितेंद्र महाजन (रोहतास नगर), अजय महावर (घोंडा), मोहन सिंह बिष्ट (मुस्तफाबाद) के साथ उनके क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के संबंध में लंबी चर्चा की।
भाजपा की डबल इंजन सरकार जन समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, “मोदी सरकार का पहला उद्देश्य दिल्ली की जनता से किए गए वादों को लागू करना और लोगों को लाभ पहुंचाना है।”