आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अब कांग्रेस के कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं।
आप ने एक बयान में कहा, “कालकाजी से युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल जी, पूर्व महासचिव नदीम खान जी, गुरप्रीत सिंह अटवाल जी, गुरपाल सिंह जी समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।” वे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। आतिशी ने कहा, “आप सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत है।”
https://twitter.com/AtishiAAP/status/1876624771271803370/photo/4