देश भर में 26000 जगहों पर मनाया गया फिट इंडिया 99वां संडे आन साइकिल

गांधीनगर, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 99वां संस्करण रविवार को देशभर में 26 000 स्थानों पर मनाया गया और संविधान दिवस की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम ने फिटनेस नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र-निर्माण में सामूहिक भागीदारी के संदेश को और मजबूत किया।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गांधीनगर में दांडी कुटीर और महात्मा मंदिर में इस कार्यक्रम की अगुवाई की । इसमें शहर के नागरिकों खिलाड़ियों और फिटनेस उत्साहियों ने भाग लिया । मांडविया ने इस मौके पर कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिये फिट स्वस्थ और ड्रगमुक्त युवा आबादी जरूरी है ।

उन्होंने कहा ‘‘ फिट इंडिया संडे आन साइकिल के 99वें सत्र में देश भर में 26000 जगहों पर लोगों की भागीदारी खास है । विशेष तौर पर जब हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं । फिटनेस एक दिन कुछ घंटे तक सीमित नहीं रहनी चाहिये बल्कि हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिये ।’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common