पुतिन ने अपने पांचवे कार्यकाल की शुरूआत में ही शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से हटाया

मॉस्को  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कैबिनेट में बदलाव के तहत सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री पद से हटा दिया। पुतिन का यह फैसला उनके पांचवे कार्यकाल की शुरूआत में आया है। 

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने रविवार को शोइगु को रूस की सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया है। पुतिन ने शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलौसोव को देश का रक्षा मंत्री बनाने की घोषणा की है। 

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब रूस के अधिकारियों ने बताया कि रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर यूक्रेन की ओर से गई गोलाबारी में 10 मंजिला एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि  यूक्रेन ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।    रविवार को खबर आई थी कि पुतिन ने अन्य कैबिनेट पदों के लिए भी प्रस्ताव पेश किया है लेकिन शोइगु उस सूची में एकमात्र मंत्री हैं जिन्हें बदला जा रहा है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: