प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में सात मार्च को होगी

मेरठ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। प्रियंका यहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी।’’

वहीं स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: