फर्जी मतदान के लिए संजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से मांग की है कि फर्जी मतदान के लिए संजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। केजरीवाल को फर्जी वोटरों से प्यार है और पिछले दस सालों में उन्होंने खुद को फर्जी वोटों का मसीहा साबित किया है, चाहे वो बांग्लादेशी मुसलमान हों या रोहिंग्या या फिर डबल वोटर। 2018 में जब संजय सिंह राज्यसभा के लिए हलफनामा दे रहे थे, तब उनका नाम सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद की वोटर लिस्ट में दर्ज था, लेकिन उस समय हलफनामे में वोट हरिनगर विधानसभा में भी दर्ज था। वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने वाले संजय सिंह खुद चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमका रहे हैं। अपनी पत्नी अनीता सिंह के बारे में संजय सिंह का दावा है कि उनका नाम 4 जनवरी 2024 को सुल्तानपुर से हटा दिया गया है, लेकिन जब सांसद 8 जनवरी 2024 को हलफनामा देते हैं, तो उसमें अनीता जी का वोट सुल्तानपुर में दर्ज दिखाया जाता है। मैं चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से मांग करता हूं कि फर्जी वोटिंग के लिए संजय सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दिल्ली के मेयर द्वारा अपनी पत्नी से दो नामों से वोट करवाना अपराध है। https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1874792500243661085/photo/1

%d bloggers like this: