ब्रह्माकुमारी की मुखिया दादी हृदयमोहिनी का निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुखिया हृदयमोहिनी का आज निधन हो गया वह 93 वर्ष की थी। गत वर्ष ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के देहावसान के बाद संस्थान का नेतृत्व उन्हीं के मार्गदर्शन में किया जा रहा था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव देह को मांउट आबू स्थित शांतिवन में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर अकादमी में 13 मार्च को किया जाएगा।

संस्थान में राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के पास व्यापार एवं उद्योग प्रभाग तथा सांस्कृतिक का दायित्व था। उनका जन्म 1926 में हैदराबाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। संस्थान में वह 9 वर्ष की आयु में आ गईं थी और तब से आज तक वह संस्थान से जुड़ी हुई थीं।

राजस्थान के माउंट आबू से संचालित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय संस्थान विश्व का एकमात्र संगठन है जिसका संचालन महिलाएं करती हैं। संस्थान के 140 देशों में केंद्र चल रहे हैं जहां भारतीय आध्यात्म और संस्कृति के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्थान ने यह सिद्ध कर दिया है कि नारी दुनिया में किसी भी बड़े संगठन को संभाल सकती हैं।

%d bloggers like this: