दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी की आलोचना की है। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर का सौदागर बताया था। सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई शर्म नहीं है।
भाजपा ने देश के कोने-कोने में सेना की वर्दी में नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए हैं और कल रैली में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की फिल्म रिलीज की। अब बिहार समेत अन्य सभी राज्यों में चुनावी रैलियों में ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांगे जाएंगे। प्रधानमंत्री में कोई शर्म या हया नहीं बची है, अब वह ऑपरेशन सिंदूर बेचने निकलेंगे। सचदेवा ने कहा, आज प्रधानमंत्री के लिए ‘सिंदूर का सौदागर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर संजय सिंह ने देश को उसी तरह शर्मसार किया है, जैसे 2016 में अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह और उनके राजनीतिक सहयोगी संजय राउत और पवन खेड़ा जैसे बयान दे रहे हैं, जो पाकिस्तान के जनरल मुनीर और उनकी टीम द्वारा लिखे गए लगते हैं। इस तरह की टिप्पणियां भारत के सुरक्षा बलों का मनोबल गिराती हैं और देश की एकता और संप्रभुता पर सवाल उठाती हैं। पार्टी ने संजय सिंह से माफी की मांग की है और आम आदमी पार्टी से इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने का आग्रह किया है।https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1925843480691007637/photo/3