भारतीय सशस्त्र बल का दल कजाकिस्तान बलों के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेगा

भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी, जिसमें 120 कर्मी शामिल हैं, संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काज़िंद-2023’ के 7वें संस्करण में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान के लिए रवाना हो गई है। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक कजाकिस्तान के ओटार में होगा। डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 कर्मी शामिल हैं। कजाकिस्तान की टुकड़ी मुख्य रूप से कजाख ग्राउंड फोर्सेज के दक्षिण क्षेत्रीय कमान के कर्मियों से बनी है। साथ ही भारतीय वायु सेना और कज़ाख वायु सेना दोनों के 30 कर्मी भी इस संस्करण में भाग लेंगे, जिससे यह एक द्वि-सेवा अभ्यास बन जाएगा। संयुक्त अभ्यास, जिसे शुरू में 2016 में ‘एक्सरसाइज प्रबल दोस्तिक’ के नाम से जाना जाता था, बाद में इसे कंपनी-स्तरीय अभ्यास में अपग्रेड किया गया और इसका नाम बदलकर ‘एक्सरसाइज काज़िंद’ कर दिया गया। इस वर्ष के संस्करण में वायु सेना घटक शामिल है, जो इसके दायरे को और बढ़ाता है।

%d bloggers like this: