भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का दौरा किया. राष्ट्रपति ने केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान तक शटल सेवा को हरी झंडी दिखाई।
शटल सेवा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 तक उपलब्ध होगी, जो आम जनता के लिए अमृत उद्यान में प्रवेश का बिंदु है। शटल सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।