नयी दिल्ली, भारत के दक्षिण कोरिया के खिलाफ 18-19 सितंबर को सियोल में होने वाले महत्वपूर्ण डेविस कप क्वालीफायर मुकाबले का भारत में ‘ओटीटी’ पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इस मुकाबले की विजेता टीम को नवंबर में होने वाले प्रतिष्ठित आठ टीम के डेविस कप फाइनल्स में जगह मिलेगी। भारत में डेविस कप 2026 के विशेष ‘ओटीटी’ स्ट्रीमिंग अधिकार वीटो (वीईटीओ) ने हासिल कर लिए हैं।
मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common