राजधानी में जल आपूर्ति सामान्य स्तर पर पहुंची

शहर में पानी की आपूर्ति सामान्य होने से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली। वर्तमान में सभी जल उपचार संयंत्र पूरी क्षमता से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”वजीराबाद जल उपचार संयंत्र ने भी पूरी क्षमता पर काम करना शुरू कर दिया है। अब सभी डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि यमुना में पानी खतरे के निशान को पार कर गया था जिससे सभी जल उपचार संयंत्रों को बंद कर दिया गया था। संयंत्रों के बंद होने से राजधानी में पीने के पानी की किल्लत हो गई थी। आज सभी संयंत्रों को चालू कर पीने के पानी की सप्लाई सुचारू कर दी गई है।

https://www.thestatesman.com/wp-content/uploads/2017/08/1484482146-water-treatment-plan–getty.jpg

%d bloggers like this: