वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल का ध्यान अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार के डिजिटल संसाधनों की लूट की ओर आकर्षित किया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल का ध्यान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली सरकार के डिजिटल संसाधनों की लूट की ओर आकर्षित किया है।

सचदेवा ने एलजी को टैग करते हुए लिखा कि करीब एक दशक पहले दिल्ली में सरकारी पैसे और संसाधनों से एक ट्विटर हैंडल (अब एक्स पोस्ट) बनाया गया था, जिसका नाम “सीएमओ दिल्ली” था और सरकारी कर्मचारियों और संसाधनों से इसका प्रचार करके लाखों लोगों को इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया था।

“यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल और अतिसिही की सरकार की हार के बाद आज वर्तमान कार्यवाहक मुख्यमंत्री के आदेश पर “सीएमओ दिल्ली” के एक्स पोस्ट को अरविंद केजरीवाल का निजी पोस्ट बना दिया गया है।” सचदेवा ने कहा कि यह सरकार द्वारा डिजिटल लूट का मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। सचदेवा ने दिल्ली के एलजी से इसकी जांच करवाने और इस लूट पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

%d bloggers like this: