सपा की उप्र राज्य कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में एक नवंबर को होगी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) की उत्‍तर प्रदेश राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक एक नवंबर को लखनऊ में होगी।           सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता और उप्र सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्‍द्र चौधरी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से उप्र समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक एक नवंबर को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे होगी।  चौधरी ने बताया कि यह बैठक पहले 31 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: