सरकार जल्द ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी: सीतारमण

नयी दिल्ली,  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र की व्यापक समीक्षा करना और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाना है।

             राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय ‘पीएसबी कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा  ‘‘ हमें उम्मीद है कि बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन की घोषणा जल्द होगी… समिति की घोषणा जल्द की जाएगी।’’

             उन्होंने कहा कि समिति सरकार को अपने विचार और सिफारिशें देगी।

             सीतारमण ने एक फरवरी  2026 को अपने बजट भाषण में कहा था  ‘‘मैं ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं  ताकि क्षेत्र की व्यापक समीक्षा की जा सके और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाया जा सके। साथ ही वित्तीय स्थिरता  वित्तीय समावेश और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: