हरियाणा विधानसभा ने चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की सराहना की

चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की सराहना करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया। यहां सत्र के शुरुआती दिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सदन में प्रस्ताव पेश किया। अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

            मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। नेता विपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ पांच या सात साल की कड़ी मेहनत में हासिल नहीं हुई है।

            हुड्डा ने कहा, ‘‘जब इसरो की शुरुआत हुई, तो इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर हर प्रधानमंत्री का योगदान रहा।’’ उन्होंने प्रस्ताव में इस बात को जोड़ने की मांग की।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: