अब दिल्ली रहेगी साफ अभियान का चौथा दिन छतरपुर में आयोजित हुआ

अब दिल्ली रहेगी साफ अभियान का चौथा दिन दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा में आयोजित किया गया। अभियान में दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने हिस्सा लिया. ओबेरॉय के साथ छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक करतार सिंह तंवर भी सफाई अभियान में शामिल हुए. अभियान में क्षेत्रीय पार्षद, उपायुक्त और जोनल प्रमुख की भी भागीदारी देखी गई।

शैली ओबेई, तंवर एवं अधिकारियों ने छतरपुर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छतरपुर के निवासियों के साथ स्वच्छता के मुद्दों और समस्याओं पर भी चर्चा की, दिल्ली के मेयर ने ऐसी समस्याओं पर ध्यान दिया और अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया,

अब दिल्ली होगी साफ अभियान का लक्ष्य मार्च 2024 के पहले सप्ताह तक दिल्ली को कचरा मुक्त बनाना है।

PC:https://twitter.com/OberoiShelly/status/1747207887393636519/photo/1

%d bloggers like this: