आईआईएसएफ का आयोजन 22 से 25 दिसंबर तक होगा

नयी दिल्ली, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2020 का आयोजन डिजिटल तरीके से 22 से 25 दिसंबर तक होगा। यह छठवां महोत्सव है।

हर्षवर्धन ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक में यह घोषणा की। हर्षवर्धन ने बैठक में कहा, ‘‘आईआईएसएफ 2020 का आयोजन डिजिटल तरीके से पहले से भी व्यापक रूप से होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह समय दुनिया को वैश्विक चुनौतियों से निपटने और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने में भारतीय वैज्ञानिकों की भूमिका को दिखाने का है।’’ पहला और द्वितीय विज्ञान महोत्सव नयी दिल्ली में, तीसरा चेन्नई, चौथा लखनऊ और पांचवां महोत्सव कोलकाता में हुआ था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: