आप की 12वीं स्थापना पर केजरीवाल ने दिया जय जवान, जय किसान, जय नौजवान का नारा

26 नवंबर, 2023 को आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी स्थापना का 12वां वर्ष मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा; “आम आदमी पार्टी युवाओं की पार्टी है। युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को देश की कमान संभालनी है। आज आम आदमी पार्टी अपने 12वें स्थापना दिवस के मौके पर नारा देती है- जय जवान, जय किसान, नौजवान।’

“साल 2012 में आज ही के दिन देश का आम आदमी खड़ा हुआ और उसने अपनी पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की। तब से लेकर आज तक इन 11 सालों में कई उतार-चढ़ाव आए, कई कठिनाइयां भी आईं, लेकिन हम सभी के जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई. आज एक छोटी सी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी में तब्दील हो गई है जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सभी अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं।” केजरीवाल ने कहा.

https://en.wikipedia.org/wiki/Aam_Aadmi_Party#/media/File:Aam_Aadmi_Party_logo_(English).svg

%d bloggers like this: