कला निर्देशक नितिन देसाई का शव उनके स्टूडियो में लटका मिला

मुंबई, जाने-माने फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई का शव बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में उनके स्टूडियो में लटका मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

             रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने कहा, ‘‘देसाई का शव सुबह एन डी स्टूडियो में रस्सी से लटका मिला।’’यह स्टूडियो मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर रायगढ़ के कर्जत इलाके में है।  अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस देसाई के स्टूडियो पहुंची। देसाई ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया था। उन्हें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में कला निर्देशन के लिए जाना जाता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: