केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र प्रेस के लोग अगर उनका समर्थन नहीं करते हैं तो वे रणनीतिक रूप से फासीवाद के समर्थन में हैं।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने एक 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक गोस्वामी को गिरफ्तार किया।

गोस्वामी को जब गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा था तब पुलिस द्वारा उन्हें वैन में धक्का देते हुए देखा गया। गोस्वामी ने दावा किया कि घर में भी उनसे मारपीट की गई।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वतंत्र प्रेस के लोग अगर आज अर्नब के समर्थन में खड़े नहीं होते हैं , तो आप रणनीतिक रूप से फासीवाद के समर्थन में हैं। आप भले ही उन्हें पसंद नहीं करते हों, आप उनको चाहे मान्यता नहीं देते हों, भले ही आप उनकी उपस्थिति को नजर अंदाज करते हों लेकिन अगर आप चुप रहे तो आप दमन का समर्थन करते हैं। अगर अगले शिकार आप होंगे, तो फिर कौन बोलेगा?’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: