ग्रां शतरंज टूर : प्रज्ञानानंदा, फिरौजा की बढ़त कायम

सेंट लुइस (अमेरिका) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में अंतिम दिन भी आखिरी स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने ब्लिट्ज वर्ग में दो बाजियां जीतीं।

प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट से पूर्व दावेदारों में शामिल रूस के इयान नेपोमनियाश्चि और रूस के हिकारू नाकामुरा पर दो जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से ड्रा खेला। पर वह ब्लिट्ज के पहले चरण के बचे हुए छह मैच गंवा बैठे जिससे वह तालिका में निचले स्थान पर बने हुए हैं। अब ब्लिट्ज वर्ग में केवल नौ ही दौर बचे हैं।

फिरौजा ने मौकों का पूरा फायदा उठाया और 17.5 अंक से एकल बढ़त बनाये हैं। वह अमेरिका के वेस्ले सो और नेपोमनियाश्चि से 1.5 अंक आगे चल रहे हैं। 

नाकामुरा ने ब्लिट्ज वर्ग में प्रबल दावेदार के तौर पर शुरूआत की और वह 13.5 अंक से छठे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं हमवतन फैबियानो कारूआना के 13 अंक हैं।

अमेरिका के लेनिय डोमिंगुएज 12 अंक से आठवें स्थान पर हैं। वह उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव से आगे चल रहे हैं जिनके 10 अंक हैं।  प्रज्ञानानंदा 6.5 अंक से निचले स्थान पर हैं और अंतिम दिन बदलाव की उम्मीद लगाये हैं। 

वेस्ले सो ने ब्लिट्ज वर्ग में दिन में छह बाजियां जीतीं  दो ड्रा खेले और फिरौजा के खिलाफ महज एक बाजी गंवायीं। इससे यह अमेरिकी खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: