जापान के मछुआरों की नौका और रूस के मालवाहक पोत की टक्कर में तीन की मौत

तोक्यो, जापान के होक्काईदो द्वीप के उत्तर में ओकहोत्सक सागर में रूस के मालवाहक पोत और जापान के मछुआरों की नाव के बीच बुधवार को टक्कर हो जाने से नाव में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह बताया।

जापान की सरकार के प्रवक्ता कात्सुनोबु कातो ने बताया कि टक्कर के बाद जापान के मछुआरों की नाव पलट गई। नाव पर सवार पांच लोगों को रूस के पोत के जरिए बचाया गया लेकिन मोमबेत्यु बंदरगाह तक पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

रूस का मालवाहक पोत अमुर मंगलवार को ही सखालिन से रवाना हुआ था और यह पोत जापान के बंदरगाह पर ही जा रहा था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: