जेल में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार गिर रहा है: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री का शुगर लेवल लगातार गिर रहा है। सिंह ने मीडिया के सामने रिपोर्ट की कॉपी हाथ में लेकर कहा, “अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल कई बार 50 से नीचे पहुंच गया था।

यह रिपोर्ट किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा जेल प्रशासन के डॉक्टर ने दी है।” संजय सिंह ने कहा कि पहले भाजपा, एलजी और जेल प्रशासन ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर अपना शुगर लेवल बढ़ा रहे हैं। वह मिठाई खा रहे हैं। इन लोगों ने उन्हें इंसुलिन भी नहीं दी। उन्हें कोर्ट के आदेश पर ही इंसुलिन दी गई। अब वे कह रहे हैं कि केजरीवाल कुछ खा नहीं रहे हैं।

वह इंसुलिन ही नहीं ले रहे हैं। यह कैसा मजाक है? सिंह ने कहा, “क्या कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करेगा?” सिंह ने आरोप लगाया, “भाजपा और एलजी अरविंद केजरीवाल की जान से खेल रहे हैं। उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है।”

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: