डाकघर अधिनियम 2023 18 जून 2024 से लागू हो गया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि डाकघर अधिनियम 2023 18 जून 2024 से लागू हो गया है। डाकघर विधेयक, 2023” 10.08.2023 को राज्यसभा में पेश किया गया और 04.12.2023 को राज्यसभा में पारित किया गया। इसके बाद विधेयक पर 13.12.2023 और 18.12.2023 को लोकसभा द्वारा विचार किया गया और पारित किया गया। “डाकघर अधिनियम, 2023” को 24 दिसंबर 2023 को भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई और इसे सामान्य जानकारी के लिए विधि और न्याय मंत्रालय (विधायी विभाग) द्वारा 24 दिसंबर 2023 को भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II, खंड 1 में प्रकाशित किया गया। अधिनियम का उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभों को अंतिम मील तक पहुंचाने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है। यह अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों को इकट्ठा करने, प्रसंस्करण और वितरित करने के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है। अधिनियम में कोई दंडात्मक प्रावधान निर्धारित नहीं किए गए हैं। यह वस्तुओं के पते, पता पहचानकर्ता और पोस्टकोड के उपयोग के लिए मानकों को निर्धारित करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।

%d bloggers like this: