दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने जंगपुरा के भोगल में अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आतिशी ने कहा कि जब तक दिल्ली को हरियाणा से उसके हिस्से का पानी नहीं मिल जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।भूख हड़ताल पर बैठने से पहले आतिशी आप नेताओं के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर गईं और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।इसके बाद आतिशी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आतिशी ने कहा कि दशकों पहले बापू ने देश और आम लोगों के हक के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया था। आज उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए मैं दिल्ली के लोगों को हरियाणा से उनके हिस्से का पानी दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी हूं। यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक दिल्ली के लोगों को हरियाणा से उनके हिस्से का पानी नहीं मिल जाता।भोगल में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली के 3 करोड़ लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही हैं।https://x.com/AamAadmiParty/status/1804167414294491550/photo/1

%d bloggers like this: