दिल्ली भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान आरक्षण पर कथित टिप्पणी के खिलाफ यहां कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। विरोध मार्च का नेतृत्व दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमलजीत सहरावत ने किया। कमलजीत सहरावत ने कहा, ‘राहुल गांधी ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के आरक्षण को खत्म करने की मंशा रखते हैं, जो इन समुदायों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। इस प्रदर्शन के जरिए जनता ने साफ संदेश दिया कि इस तरह के विचार और कार्य स्वीकार्य नहीं हैं और देश राहुल गांधी को इन कृत्यों के लिए कभी माफ नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस मुख्यालय की ओर एक बड़े बैनर के साथ मार्च करते देखा गया। उन्होंने गांधी का पुतला भी जलाया और माफी की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए। एक दिन पहले, दिल्ली भाजपा ने गांधी के खिलाफ तीन अलग-अलग पुलिस शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिनमें भारत में सिखों की स्थिति पर उनकी “विभाजनकारी और भड़काऊ टिप्पणियां” और हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान आरक्षण समाप्त करने की टिप्पणी शामिल थी। दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ, एससी मोर्चा और एसटी मोर्चा द्वारा गांधी के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।https://x.com/BJP4Delhi/status/1837095205108867190/photo/2

%d bloggers like this: