दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

दिल्ली की जल एवं लोक निर्माण मंत्री आतिशी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा एक केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। जिसके जरिए हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली तक मौसम और बारिश की स्थिति और यमुना के प्रवाह पर 24×7 नजर रखी जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।आतिशी ने कहा कि बाढ़ राहत और बचाव कार्यों को लेकर सभी विभागों की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं ताकि बाढ़ की संभावित स्थिति में दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।https://x.com/AtishiAAP/status/1809170374476910813/photo/1

%d bloggers like this: