देश के गोदाम अनाज से भरे हैं तो सरकार भूख से मौत कैसे होने दे रही है: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कुछ लोगों की कथित तौर पर भूख से मौत होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि जब देश के गोदाम अनाज से भरे पड़े हैं तो फिर सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों की मार लगातार झेल रहा है। लोगों, खासकर बच्चों की भूख से मौत दिल दहलाने वाली है।’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘जब देश के गोदामों में अनाज का अतिरिक्त भंडार पड़ा है तो फिर केंद्र सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है?’’ राहुल गांधी ने पिछले दिनों वैश्विक भूख सूचकांक में भारत के 94वें स्थान पर होने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: