पेट में तकलीफ के कारण ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया रोनाल्डो ने

लिस्बन, स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेट में तकलीफ के कारण पुर्तगाल के साथ ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए और वह नाइजीरिया के खिलाफ विश्व कप अभ्यास मैच से भी बाहर हो जाएंगे। टीम ने यह जानकारी दी।

पुर्तगाल को फुटबॉल विश्व कप के लिए कतर जाने से पहले गुरुवार को लिस्बन में नाइजीरिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है और कोच फर्नांडो सेंटोस ने कहा कि रोनाल्डो इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

विश्व कप में पुर्तगाल का पहला ग्रुप मैच 24 नवंबर को घाना के खिलाफ है। दक्षिण कोरिया और उरुग्वे भी पुर्तगाल के ग्रुप में हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: