प्रधानमंत्री मोदी संविधान खत्म करने के लिए व्यवस्थित अभियान चला रहे हैं: कांग्रेस

नयी दिल्ली  कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बाबासाहेब बी. आर. आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करने के लिए एक व्यवस्थित अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव आंबेडकर की इस शानदार उपलब्धि को संरक्षित करने से जुड़ा है।

             रविवार को अंबेडकर की जयंती मनाई गई।  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा  ‘‘आज हमारा देश बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. बी. आर आंबेडकर की जयंती वैसे वक्त में मना रहा है  जब संविधान को खत्म करने की आवाजें तेज होने लगी हैं। यह निस्संदेह उस व्यवस्थित अभियान का हिस्सा है जिसे कोई और नहीं  बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चलाया है।’’

             उन्होंने कहा  ‘‘रणनीति सरल है लेकिन पाखंड से भरी है: उस विरासत को कायम रखने का दिखावा करते रहना और पिछले दरवाजे से उसे रोजाना कमजोर करते रहना तथा ढोल पीटने वालों से नये संविधान की मांग करवाना।’’  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और महाराष्ट्र के नागपुर में दीक्षाभूमि का दौरा किया  जहां बाबासाहेब ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

             खरगे ने नागपुर से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा  ‘‘आज  बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर  हमने नागपुर की ऐतिहासिक दीक्षाभूमि पर फिर से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।’’

             उन्होंने कहा  ‘‘संविधान को बचाने के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा।’’ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूर्वाह्न कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र उद्देश्य संविधान की मूल संरचना को बदलना है और यही कारण है कि पार्टी के नेता  400 पार  की बात करते रहते हैं।

             कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आश्चर्य जताया कि अगर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी संविधान की मूल संरचना को नहीं बदल पाएगा  तो भाजपा उन नेताओं को निष्कासित क्यों नहीं करती जिन्होंने इससे उलट बात कही है।

             मोदी ने पहले कहा था कि अगर आंबेडकर खुद भी आ जाएं तो भी संविधान के बुनियादी ढांचे को नहीं बदल पाएंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: