भाजपा ने दिल्ली में अपनी जिला इकाइयों में फेरबदल किया

जैसे-जैसे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपनी जिला इकाइयों में आमूल-चूल परिवर्तन कर दिया है और तत्काल प्रभाव से पार्टी की छह जिलों की इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों को बदल दिया है।

ताजा सूची के अनुसार सरदार कुलदीप सिंह को चांदनी चौक, मनोज त्यागी को नवीन शाहदरा, लता गुप्ता को शाहदरा, नरेश वशिष्ठ को महरौली, विनोद सहरावत को उत्तर पश्चिमी दिल्ली और रमेश शोखंडा को नजफगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली में एमसीडी के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Bharatiya_Janata_Party#/media/File:Bharatiya_Janata_Party_logo.svg

%d bloggers like this: