भाजपा सरकार के तहत लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही: प्रियंका गांधी

फतेहगढ़ साहिब/पटियाला (पंजाब)  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही।  फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर   सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने   का आरोप लगाया।

प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत सरकारी क्षेत्र में 30 लाख पद रिक्त हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा    वह (मोदी) मंचों पर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि यदि इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है तो आपके (लोगों के) जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही। आपके बच्चों को नौकरी क्यों नहीं मिली  प्रियंका ने कहा    महंगाई इतनी ज्यादा क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां की इस्पात कारखाने बंद क्यों हो रहे हैं। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाकर उद्योग को कमजोर क्यों किया जा रहा है। मध्यम वर्ग और आपको राहत पहुंचाने के लिए एक भी योजना नहीं है।  

उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा  “और महंगाई इतनी क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां के इस्पात कारखाने क्यों बंद हो रहे हैं। जीएसटी लगाकर उद्योग को कमजोर क्यों किया जा रहा है  मध्यम वर्ग और आपकी राहत के लिए एक भी योजना नहीं है। सिर्फ टीवी पर प्रगति दिख रही है  आपके जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही।” कांग्रेस नेता ने भाजपा पर जनता का बिल्कुल भी सम्मान न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा  “वे आपकी समस्याओं के बारे में नहीं बोलते हैं। वे यह नहीं बताते हैं कि वे महंगाई को नियंत्रित करने और बेरोजगारी कम करने के लिए क्या कर रहे हैं।” उन्होंने कहा  “वे यह नहीं बताते कि पंजाब में महिलाएं असुरक्षित क्यों महसूस कर रही हैं। वे यह नहीं बताते कि पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या इतनी क्यों बढ़ गई है।” कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी (कांग्रेस) जनता की बात करती है। उन्होंने कहा  “मोदी जी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।”

प्रियंका ने रद्द किए जा चुके कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावों और वोटों के कारण  काले  कृषि कानूनों को खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा   वह जो भी झूठ बोलते हैं और खोखले वादे करते हैं वह केवल सत्ता हासिल करने के लिए करते हैं।  कांग्रे महासचिव ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने राज्य सरकारों को गिराने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन कंपनियों से चंदा लिया  जिन पर सीबीआई  ईडी और आयकर विभाग ने छापा मारा था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अजित समाचार पत्र समूह के प्रबंध संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा  “आपने यहां (पंजाब में) देखा है कि अजित अखबार के साथ क्या हुआ।”

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर के करतारपुर में 315 करोड़ रुपये के जंग-ए-आजादी स्मारक के निर्माण में धन के कथित दुरुपयोग के संबंध में हमदर्द और 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने जनसभा में कहा  “आपको यह समझने की जरूरत है कि केंद्र में क्या हो रहा है और आपके राज्य में क्या हो रहा है और आपको हर स्तर पर कैसे गुमराह किया जा रहा है।” पटियाला में  कांग्रेस महासचिव ने एक महिला रैली को संबोधित किया  जहां उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा  “आज महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। आप (महिलाएं) दुकानों पर जाती हैं और कई चीजें नहीं खरीद पातीं। हर चीज महंगी हो गई हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कह रहे हैं कि अगर आपके पास भैंस होगी तो कांग्रेस चोरी कर लेगी।  वाद्रा ने कहा  “महिलाओं के बीच भ्रम पैदा करने के लिए वह कहते हैं कि कांग्रेस एक्स-रे कराएगी और आपका  मंगलसूत्र  छीन लेगी।” उन्होंने कहा  “वह कहते हैं कि वे (कांग्रेस) हिंदू विरोधी हैं और उनके घोषणापत्र में लिखा है कि वह आपके आभूषण लेकर दूसरों को दे देंगे।” उन्होंने कहा  “एक ओर हमारी पार्टी महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलती है। उनका पूरा स्वतंत्रता आंदोलन भगवद् गीता की शिक्षाओं पर आधारित था। यह सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों और हमारे सदियों पुराने हिंदू धर्म की शिक्षाओं पर आधारित था। फिर ऐसा कैसे हो सकता है हम धर्म के विरोधी हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी बात कहकर प्रधानमंत्री सोच रहे हैं कि देश की सभी महिलाएं मूर्ख हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए कोई नीति लाने पर एक भी शब्द नहीं बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बिहार में की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए उनसे अपने पद की गरिमा बनाए रखने को कहा। कांग्रेस नेता ने कहा  “उन्होंने कल बिहार में क्या कहा  मैं यहां वह नहीं कह सकती। हम उनके प्रतिद्वंद्वी हैं  फिर भी हम पद का सम्मान करते हैं। पद की एक गरिमा होती है।” उन्होंने महालक्ष्मी योजना और कृषि ऋण माफी समेत अपनी पार्टी के चुनावी वादों के बारे में भी बात की।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: