भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश, महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक हुई

28 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश, महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक नई दिल्ली में हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी अलका गुज्जर मौजूद रहीं। बैठक में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। कार्यकारिणी बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे, मोर्चा प्रभारी श्याम बालाजी, संयुक्त मोर्चा प्रभारी सुमित भसीन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारे संगठन का केंद्र बिंदु नारी शक्ति है। जब एक महिला अपने परिवार का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करती है तो वह परिवार आदर्श बन जाता है, हमारा आदर्श समाज अनेक आदर्श परिवारों से बनता है और आदर्श समाज ही उन्नत राष्ट्र की नींव रखता है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली में बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्पित है। https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1828719573304033757/photo/1

%d bloggers like this: