भारत अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेला 2024 का 7वां संस्करण 18 से 21 जनवरी तक पुराना किला, दिल्ली में होगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेला 2024 का 7वां संस्करण 18 से 21 जनवरी तक पुराना किला, दिल्ली में होगा। इस महोत्सव की थीम ‘रामायण के माध्यम से दुनिया को जोड़ना’ पर आधारित है। चार दिवसीय महोत्सव में प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य-नाटिका मंडलियों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा।

नई दिल्ली में कर्टेन रेज़र प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह महोत्सव भारत और इसकी सभ्यता के प्रभाव को प्रदर्शित करेगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि सभी कैसे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से सभी भारतीय एक ही व्यक्ति हैं क्योंकि सभी समान मूल्य प्रणाली साझा करते हैं। मंत्री ने लोगों से इस उत्सव में आने और भगवान राम से सीख लेने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि महोत्सव में सात देशों के रामायण के विभिन्न संस्करण प्रदर्शित किये जायेंगे.

%d bloggers like this: