भारत की जनता का लोकतंत्र में विश्वास: ऊर्जा मंत्री

जयपुर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के एक बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि भारत मजबूत देश है और यहां की जनता का लोकतंत्र में विश्वास है। खुर्शीद ने मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था ‘‘ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है।’’ इस बारे में पूछे जाने पर नागर ने टोंक में संवाददाताओं से कहा भारत एक मजबूत देश है। हमारे यहां मजबूत लोकतंत्र है। इसलिए यहां वैसे हालात बनने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश है। नागर ने कहा “देश की सुरक्षा व आंतरिक सुरक्षा को लेकर हमारा देश मजबूत है। हमारे देश की जनता का लोकतंत्र में विश्वास है। हमारे देश की जनता सोच समझकर निर्णय करती है। यहां पर चुनाव पर कोई भी उंगली नहीं उठा सकता। निष्पक्ष चुनाव होते हैं। यहां की जनता का लोकतंत्र में विश्वास है।”क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: