भारत में चीन के राजदूत रहे सुन वेइदोन्ग को उप विदेश मंत्री बनाया गया

बीजिंग, भारत में चीन के राजदूत रहे सुन वेइदोन्ग को चीन का उप विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक मीडिया ने यहां मंगलवार को अपनी खबर में कहा कि भारत में तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल के बाद हाल में चीन लौटे 56 वर्षीय वेइदोन्ग को उप विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार, भारत उन देशों में से एक है, जहां राजदूत की तैनाती को एक उप मंत्री के दर्जे के समान माना जाता है।

भारत में तैनाती से पहले वेइदोन्ग ने पाकिस्तान में भी चीनी राजदूत के रूप में भी काम किया था। उन्हें चीनी विदेश मंत्रालय में भारत के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Sun_Weidong#/media/File:Sun_Weidong.png

%d bloggers like this: