मनीष सिसोदिया अपनी पदयात्रा के दौरान विकासपुरी पहुंचे

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी पदयात्रा के दौरान विकासपुरी पहुंचे। विकासपुरी पहुंचने से पहले सिसोदिया ने कहा कि आम लोगों के बीच जाना और उनसे मिलना हमेशा से पार्टी का उद्देश्य रहा है। आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर से निकली पार्टी है। यह आम आदमी की पार्टी है। जनकपुरी तक पदयात्रा के दौरान सिसोदिया के साथ आप विधायक महेंद्र यादव भी थे। जनकपुरी के लोगों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को लगता है कि वह केजरीवाल को हरा नहीं सकती, उनके काम नहीं रोक सकती, इसलिए उसने दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को जेल में डाल दिया। सिसोदिया ने कहा, ‘मैं जेल से बाहर आ गया हूं, आपके आशीर्वाद से केजरीवाल जी भी जल्द ही बाहर आ जाएंगे।’ सिसोदिया ने अपने संबोधन में भाजपा पर हमला बोला। ‘भाजपा की इतने राज्यों में सरकार है लेकिन वह हर राज्य में बिजली के बिल बढ़ा रही है। लेकिन केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों का बिजली का बिल जीरो कर दिया, आज 72 लाख परिवारों का बिजली का बिल जीरो है। भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, मैं कहता हूं कि अगर केजरीवाल बेईमान हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। https://x.com/msisodia/status/1833146306837000233/photo/3

%d bloggers like this: